इस्लामी रिपब्लिक ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था ने आईएईए के साथ ईरान की सहकारिता पर आधारित एजेन्सी की रिपोर्ट को महत्वपूर्ण बताया है।
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रवक्ता बेहरूज़ कमालवंदी ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के महानिदेशक योकिया अमानो ने अपनी नई रिपोर्ट में ईरान की सहकारिता और विश्वास बहाली के प्रयासों को उचित ढंग से प्रतिबिंबित किया है। उन्होंने कहा कि अमानो की रिपोर्ट में ईरान की ओर से सहकारिता की पुष्टि करते हुए संतोष व्यक्त किया गया है। कमालवंदी ने स्पष्ट किया कि आईएईए के महानिदेशक ने अपनी हालिया रिपोर्ट में ईरान से पूरक प्रोटोकोल को लागू करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि इस संबन्ध में अमानो ने संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रस्तावों का हवाला दिया है और इस्लामी रिपब्लिक ईरान की दृष्टि में इन प्रस्तावों का क़ानूनी दृष्टि से कोई महत्व नहीं है।
24 मई 2014 - 19:12
समाचार कोड: 611026
इस्लामी रिपब्लिक ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था ने आईएईए के साथ ईरान की सहकारिता पर आधारित एजेन्सी की रिपोर्ट को महत्वपूर्ण बताया है।